क्षेत्रीय
17-May-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। माँ दुर्गा गणेश शनि सेवा समिति पीडव्लूडी परिसर शिवनगर कॉलोनी में शनि जनमोत्स्व हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बैस ने बताया कि शाम 7 बजे अभिषेक और हवन पूजन किया गया । वट सावित्री पर्व के कारण मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा दिन भर पूजा अर्चना की गई। दिन भर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में प्रसाद भंडारा काआयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में श्री पंडित राम शर्मा, धनराज यादव, गणपत साहू,रोमी राय,रिषु पारासर,शिव मालवी,कृष्णा राव ताठे, चुन्नीलाल खुराना, सुशील पटवा,देवेन्द्र अग्निहोत्री,विनोद पूरी,शिव राव पवार, शिव प्रसाद सूर्यवंशी, एसडी शर्मा, गोलू कांता, राजा ब्रम्हे,शुभम चंद्रवंशी,रिंकू बैस,अम्बिका प्रसाद मिश्रा , सुरेंद्र दुबे मंदिर पुजारी सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 17 मई 2026