क्षेत्रीय
18-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर, जबलपुर की माढ़ोताल बिजली परिसर स्थित फेडरेशन के नये क्षेत्रीय आफिस परिसर में जबलपुर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के उपरांत उसी परिसर में एक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने फेडरेशन की कार्यप्रणाली, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, नियमित कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों और पेंशनर्स के हित में किए जा रहे कार्यों प्रयासों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शासन, ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनियों द्वारा सकारात्मक सोच के साथ सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। फेडरेशन सभी से आग्रह करता है कि आप सभी मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर से जुड़िए यह एक मात्र संगठन है जिसने कभी कर्मचारियों का अहित नहीं होने दिया है और आज जो इतना अच्छा वेतन, और पेंशन मिल रही है यह इसी फेडरेशन की देन है। राकेश डी पी पाठक ने कहा फेडरेशन पूरे प्रदेश में कार्यरत संगठन है यह कर्मचारियों का शोषण करने वालों के साथ चलने वाला संगठन नहीं है। आप अपनी समस्यायों को फेडरेशन को बताइए फेडरेशन की पूरी टीम उसके समाधान का समुचित प्रयास और कार्य करेंगी।यू के पाठक ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि फेडरेशन ने विपरीत परिस्थितियों में भी और अधिक जोश, जुझारू पन से श्रमिकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए है। जिन्हें बताना शुरू करूंगा तो दिन भर भी कम पड़ेगा।फेडरेशन आज भी दमदार है। दिनेश दुबे ने फेडरेशन के गौरवशाली कर्मचारी हितैषी इतिहास और हुए निर्णयों के साथ वर्तमान में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में लगातार किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से अनुरोध किया कि फेडरेशन से आप जुड़ें, फेडरेशन आपके लिए हर समय हर समस्या के समाधान में तत्पर रहेगा। उमाशंकर दुबे ने पूरे प्रदेश में फेडरेशन की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि आज फेडरेशन संविदा, आउट सोर्स कर्मचारियों एवं सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की मांग, समस्यायों को तत्परता से प्रबंधन, प्रशासन के समक्ष रख रहा हैं। फेडरेशन आपकी हर परेशानी को दूर करने हर स्तर पर प्रयास करने तत्पर हैं। एच एम मंसूरी ने कहा कि सभी को एक साथ मिलकर जबलपुर में फेडरेशन को और अधिक सुदृढ़ और सक्रिय करना है। बैठक में उमाशंकर दुबे ने घोषणा की कि मैं और दिनेश दुबे जी, मोहित पटेल इस कार्यालय के विधिवत प्रारंभ होने पर आपकी समस्यायों के समाधान कराने हेतु उपलब्ध रहेंगे। बैठक, आमसभा में उपस्थित सभी जनों का स्वागत मोहित पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, योगेश पटेल ने किया। बैठक आमसभा में महामंत्री राकेश डी पी पाठक, यू.के. पाठक, दिनेश दुबे, उमा शंकर दुबे, अनूप वर्मा, एच. एम. मंसूरी, मोहन श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अजय चौबे, विनय पाठक, मोहित पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मार्कंडे विश्वकर्मा, सुरेंद्र दुबे, मोहन ठाकुर, चंद्रभान कोल, सुशील ठाकुर, विनोद कुमार झारिया, विजय साहू, फरहीन कुरैशी, सुधीर रजक, संजय सेन, सचिन मिश्रा, विवेक चौबे, विवेक, अनिकेत सेन, निलेश साहू, आनंद केवट, प्रवीण अंशोरिया, दिनेश, विपिन, मोहित दहिया, कटोरी दहिया, मनजीत पुरी, विनोद पारधी, अनिल झारिया, शिव शंकर पटेल, रविंद्र पटेल, मोहम्मद खलील, गौरव मुड़िया, प्यारे लाल ठाकुर, देवेंद्र मौर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा, अर्जुन साहू, अंकित साहू, अजीत कुशवाहा, अरुण कुमार दुगाया, अमित पटेल, महेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, अभिषेक मिश्रा, भागचंद, तेज केव, नरेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के साथी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अक्षय श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन मोहित पटेल ने किया। - 18 मई 2026 / 01.16