ज़रा हटके
19-May-2026
...


लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन में छोटे कद के लोग लंबी महिलाओं के वीडियो बना रहे हैं, इस काम पर वे लोग लाखों रुपए खर्च भी कर रहे हैं। ब्रिटेन में आजकल सोशल मीडिया और एडल्ट कंटेंट की दुनिया में एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे ‘जायंटेस फेटिश’ कहा जा रहा है। इस ट्रेंड की सबसे चर्चित हस्तियों में शामिल हैं ब्रिटेन की 26 वर्षीय अमीरा इवांस, जिनकी लंबाई 6 फीट 7 इंच है। अमीरा ने हाल ही में खुलासा किया कि बड़ी संख्या में छोटे कद वाले पुरुष उनसे ऐसे कस्टम वीडियो बनवाते हैं, जिनमें वह खुद को बेहद ताकतवर और प्रभावशाली महिला के रूप में पेश करती हैं। इन वीडियो के लिए लोग भारी रकम खर्च करने को तैयार रहते हैं। अमीरा के अनुसार कई ग्राहक उनसे ऐसे वीडियो की मांग करते हैं, जिनमें वह दबदबा दिखाने वाले संवाद बोलती हैं। एक मिनट के कस्टम वीडियो के लिए उन्हें करीब 100 डॉलर तक मिल जाते हैं, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 8 से 10 हजार रुपये के बराबर है। अमीरा का कहना है कि उनके अधिकतर ग्राहक छोटे कद के पुरुष होते हैं, जिन्हें लंबी और मजबूत महिलाओं के प्रति खास आकर्षण महसूस होता है। अमीरा ने बताया कि उन्होंने यूनिवर्सिटी के दिनों में एडल्ट कंटेंट बनाना शुरू किया था। शुरुआत में उन्हें लगता था कि उनकी असामान्य लंबाई के कारण लोग उन्हें आकर्षक नहीं मानेंगे, लेकिन समय के साथ उनकी यही पहचान उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और अब यही उनका मुख्य पेशा बन चुका है। उनका कहना है कि कई लोग लंबे कद और ताकतवर व्यक्तित्व को शक्ति और नियंत्रण के प्रतीक के रूप में देखते हैं। अमीरा का कहना है कि अब वह अपनी लंबाई को कमजोरी नहीं बल्कि आत्मविश्वास और सफलता की सबसे बड़ी वजह मानती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इंटरनेट और सोशल मीडिया ने अलग-अलग तरह की फैंटसी आधारित सामग्री को आसानी से उपलब्ध करा दिया है। तनावपूर्ण जीवनशैली और डिजिटल मनोरंजन की बढ़ती दुनिया में लोग असामान्य कंटेंट की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। यही वजह है कि इस तरह के फेटिश कंटेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। कई क्रिएटर्स अब इसे प्रोफेशनल तरीके से चला रहे हैं और ग्राहकों की मांग के अनुसार स्क्रिप्ट तैयार कर वीडियो बनाते हैं। भारत में भी इस तरह के कंटेंट का चलन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कई विदेशी मॉडल और भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स निजी प्लेटफॉर्म और कस्टम डील्स के जरिए ऐसे वीडियो उपलब्ध करा रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 19 मई 2026