अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में वडोदरा स्टेशन पर ब्लॉक के अंतर्गत वडोदरा स्टेशन यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य हेतु टीडब्ल्यूओ व नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है जिसकी शुरूआत 16 मई 26 से की गई थी। जिसके अंतर्गत कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत वडोदरा स्टेशन पर दिनांक 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा जिसके कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी। प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है : शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन ट्रेनें :- · ट्रेन संख्या 69114 वटवा–वडोदरा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69108 वटवा–वडोदरा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69102 वटवा–वडोदरा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा–वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69101 वडोदरा–वटवा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69115 वडोदरा–वटवा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69113 वडोदरा–वटवा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 69107 वडोदरा–वटवा मेमू 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा–बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 59549 वडोदरा–वटवा पैसेंजर ट्रेन 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक प्रतापनगर स्टेशन से सुबह 5:40 बजे शॉर्ट ओरिजनेट की जाएगी तथा वडोदरा स्टेशन पर 06:25/06:30 तक 5 मिनट का ठहराव होगा। · ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी तथा वडोदरा-बाजवा के बीच निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा पैसेंजर ट्रेन 21 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा-वडोदरा के बीच निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/19 मई