19-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) शहर के नायता मुंडला क्षेत्र में आज देर शाम उस समय हड़कंप और अफरातफरी तफरी मच गई जब वहां स्थित एक पटाखा दुकान के गोडाउन में अचानक आग लग गई। आग में वहीं खड़ी एक कार और दो पहिया वाहन भी जल गये। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार नायता मुंडला इलाके में एक पटाखा दुकान में आग लगने की सूचना 5:55 बजे मिली और सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल रवाना हुई और आग बुझाने की कवायद शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आग पटाखा दुकान में लगी जहां फटाके रखें हुए थे। दुकान के ऊपर जिम भी है। आग शाम करीब 5.40 बजे लगी गई। उसमें यहां पर खड़ी कार भी जल गई। पास में ही एक आयशर ट्रक भी खड़ा था, जिसे लोगों और एक दूसरी गाड़ी की मदद से खिंचा और आग से दूर किया गया। आग के कारण काफी धुआं हो गया था और लगातार पटाखे भी फूट रहे थे। आग की लपटे ऊपर जिम तक पहुंच गई थी। पास में ही एक अंडे वाले की दुकान है, वह बंद थी, इस वजह से आग अंदर नहीं गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और दमकल कर्मी आग लगने के कारण का पता कर रहे हैं।