क्षेत्रीय
20-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) ऐसा लग रहा हैं की इन दिनों कोरबा जिले मे चोरों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद है। जानकारी के अनुसार 19 मई मंगलवार की रात लगभग 8 बजे एचटीपीपी-पश्चिम के कनवेयर बेल्ट लीन के 10 नंबर मे दुती पर तैनात रविंद्र नामक सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। चोरों ने रविंद्र को दौड़ा-दौड़ा कर राड और डंडे से पीटा। हमले मे गार्ड के पैर तोड़ दिए और सिर फोड़ दिया। आनन-फानन में घायल को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की एचटीपीपी प्रबंधन की घोर लापरवाही से सुरक्षा गार्डों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, गार्ड पर जानलेवा हमले की ये घटना पहली बार घटित नही हुई है इस तरह की घटना एचटीपीपी कनवेयर लाइन मे आम बात हो गई है। प्रबंधन को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए जो कि नितांत आवश्यक है, पुलिस को कंवेयर लाइन में रात्रि गस्त किये जाने की आवश्यकता है, जिससे यहाँ कार्यरत कर्मचरियों को भय मुक्त वातावरण मिल सके। 20 मई / मित्तल