कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में आरसीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजनकार्य किया गया। ईडब्ल्यूएस संजय महाराज की गली मार्ग के आगे बनने वाली सड़क का भूमिपूजन वार्ड पार्षद और शासकीय कन्या मिनीमाता कॉलेज की अध्यक्ष वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और वैष्णव समाज के सचिव, पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव भी मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, किशोर महाराज, धर्मपाल सोलंकी, जुगल पालीवाल, दिनु राव, यशवंत श्रीवास, सुनीता देवांगन, बसंती वस्त्रकार, ज्योति जैन, उषा सिन्हा, जलील खान, माया सोनी, यासी केशरवानी समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पार्षद ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी। भूमिपूजन के दौरान वार्डवासियों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई। 20 मई / मित्तल