लेख
20-May-2026
...


बांग्लादेश बॉर्डर बंद होगा, इसके लिए 45 दिन में ज़मीन बीएसएफ़ को पूरी तरह सौंप दी जाएगी। शुभेंदु सरकार ने सत्ता संभालते ही पहला बड़ा निर्णय लिया। रोक सके सरकार जो, सीमा पर घुसपैठ। लोगों के दिल में वही, अब सकती है बैठ॥ डीएमके विधायक व विपक्ष के नेता उदयगिरि स्टालिन ने विधानसभा में फिर सनातन के ख़िलाफ़ विष-वमन करते हुए कहा- सनातन धर्म लोगों को बाँटता है, इसलिए इसे ख़त्म किया जाना चाहिए। कोस सनातन धर्म को, पाई तगड़ी हार। बिना रवादारी यहाँ, लग न सकोगे पार॥ धार की भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट ने एएसआई रिपोर्ट में मिले साक्ष्यों के आधार पर भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना और हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार देते हुए मुस्लिम पक्ष की नमाज़ को प्रतिबंधित किया। न्यायालय का फ़ैसला, सभी करें स्वीकार। नहीं किसी की जीत यह, नहीं किसी की हार॥ ढाई घंटे की यूएई यात्रा पर पीएम मोदी की मेगा डील; यूएई से 48 हज़ार करोड़ निवेश, एलपीजी क़रार भी। पीएम के विमान को यूएई एयरफ़ोर्स के एफ़-16 फ़ाइटर जेट्स ने एयर एस्कॉर्ट किया। अमेरिका ईरान जब, नहीं रहे जिद छोड़। होर्मुज संकट का मिला, लाजवाब यह तोड़॥ आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू ने घटती जन्मदर रोकने के लिए बड़ा फ़ैसला लेते हुए घोषणा की कि तीसरे बच्चे पर 30 हज़ार और चौथे बच्चे पर 40 हज़ार रु. देने की घोषणा की। चंद्राबाबू मत चलो, जग में उलटी चाल। छोटा हो कुनबा तभी, बने देश खुशहाल॥ ईएमएस / 20 मई 26