खेल
20-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाये हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट ओर एकदिवसीय के लिए मंगलवार को भारतीय टीम घोषित की गयी थी पर उसमें भी नबी को जगह नहीं मिली। नबी ने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो सत्र में कुल 104 विकेट लिए हैं। इसे बाद भी उनके नाम पर विचार न होना हैरानी की बता है। इसके लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाये हैं। आकिब ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 44 विकेट लिए जबकि 2025-26 में उन्होंने 60 विकेट लेकर घरेलू सर्किट में अपने को साबित किया। रणजी के फाइनल मुकाबले में उन्होंने केएल राहुल और करुण नायर जैसे बल्लेबाजों को आउट कर सभी का ध्यान खींचा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ घुमाने की स्वाभाविक क्षमता को घरेलू क्रिकेट में काफी महत्व दिया जाता है। इसके बाद भी उन्हें जगह नहीं मिलने को लेकर जो तर्क दिया गया है वह ये है कि उनकी गेंदबाजी की गति कम है। मान्य तौर पर नबी 130 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। जबकि भारतीय टीम प्रबंधन और चयन समिति इस समय विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए ऐसे तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दे रही है, जिनकी गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक हो। चयन समिति का यह मानना है कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी तेज और उछाल भरी पिचों पर केवल स्विंग गेंदबाजी, अतिरिक्त गति के बिना, उतनी घातक साबित नहीं हो सकती। इसके अतिरिक्त एक कारण ये भी सामने आया है कि चयनकर्ता किसी भी किसी भी युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्दबाजी में नहीं उतारना है। इसी कारण चयन समिति आकिब नबी को पहले इंडिया-ए दौरों और अन्य बड़े मंचों पर अवसर देकर उनकी क्षमता और दबाव झेलने की ताकत का आंकलन करना चाहती है। गिरजा/ ईएमएस 20 मई 2026