अहमदाबाद (ईएमएस)। गुजरात टाइटंस की टीम गुरुवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से खेलेगी। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गयी है पर उसका लक्ष्य इस मैच में भी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना रहेगा जिससे वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सके। वहीं अगर सीएसके की बात करें तो वह अभी अंकतालिका में छठे स्थान पर है और उसका लक्ष्य इस मैच को बड़े अंतर से जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी संभावनाएं बनाये रखना रहेगा। सीएसके को अगर इस मैच को जीतना है तो उसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में अधिक से अधिक रन बनाने होंगे और उसके गेंदबाजों का ही सटीक गेंदबाजी करनी होग। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक दोनो ही टीमों के बीच 9 मैच खेले गये हैं। जिसमें से गुजरात टाइटन्स ने 5 जबकि सीएसके ने 4 मैच जीते हैं। गुजरात की टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है, इसलिए वह इस मैच में भी जीत की प्रबल दावेदार है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन पर टिकी है। वहीं गेंदबाजी की कमान कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान संभालेंगे। दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की बल्लेबाजी संजू सैमसन के अलावा कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस पर निर्भर करेगी। गेंदबाजी की जिम्मेदारी अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन और नूर अहमद संभालेंगे। दोनो ही टीमों के अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है। गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, साई किशोर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी गिरजा/ ईएमएस 20मई 2026