इन्दौर (ईएमएस)। एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही एक विद्यार्थी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा समीपस्थ देपालपुर थाना क्षेत्र में इन्दौर रोड़ पर हुआ। परीक्षार्थी कार से इन्दौर परीक्षा देने आ रहा था तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आदित्य सिसोदिया पिता सुरजी सिसोदिया उम्र उन्नीस साल निवासी बीरगोदा को राहगीरों द्वारा गंभीर घायल अवस्था में निजी अस्पताल भिजवाया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू करते अज्ञात वाहन की तलाश में घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिये है। - 20 मई 2026