क्षेत्रीय
20-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पति से विवाद के चलते मायके में रह रही एक महिला ने तनाव के चलते अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम सीमा जैन पति हेमंत जैन उम्र पच्चीस साल निवासी अंजनी नगर है उसने कल अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसकी मां ने उसे कमरे में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार एम वाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले साल मई में ही सीमा की शादी खरगोन जिले के कसरावद में रहने वाले हेमंत से हुई थी। शादी के समय ससुराल पक्ष ने हेमंत की बीमारी की जानकारी छिपाई थी। इस बात को लेकर शादी के बाद सीमा और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया था। और विवाद बढ़ने के बाद सीमा पिछले करीब चार महीने से इंदौर में अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह विवाद आत्महत्या की वजह के रूप में सामने आया है। फिलहाल अन्य परिजनों और ससुराल पक्ष वालों के बयान के बाद आत्महत्या की सही वजह का खुलासा हो सकता है। आनंद पुरोहित/ 20 मई 2026