क्षेत्रीय
20-May-2026
...


- अंचल के लब्धख्याति दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको के एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारियो ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में लिया भाग कोरबा (ईएमएस) एनसीसी कैडेट्स एटीसी-124 वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 10 मई से 19 मई तक सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सीएसईबी, कोरबा में आयोजित किया गया। इस कैंप में 15 विद्यालयो से जेडी-235, जेडब्ल्यू-222 एवं 12 महाविद्यालयों से एसडी-71, स्व-88 कुल 616 कैडेट्स सम्मिलित हुए। शिविर अवधि में कैडेट्स को कई गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत ड्रिल प्रशिक्षण, फायरिंग प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बेटल क्राफ्ट, मिलिट्री कम्युनिकेशन, हेल्थ हाइजिन, जेडीएफएस, आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, फायर फायटिंग, योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। शिविर का वातावरण अनुशासित एवं प्रेरणादायक रहा, कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिता एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में अंचल के लब्धख्याति दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको के एनसीसी कैडेट्स ने भी उक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बोरी दौड़-उन्नति देवांगन प्रथम स्थान, रस्साकशी-अबिशा रंताई प्रथम स्थान, समूह गीत-ओजस्वी सिंह राजपूत एवं पूर्वा पटेल दूसरा स्थान, एकल नृत्य-नव्या राठौड़ प्रथम स्थान, श्री लेग रेस-अनुकृति दीवान तृतीय स्थान आदि ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन-रावी वर्मा और आराध्या पांडे द्वारा किया गया। सीजी बीएन एनसीसी कोरबा के कमान अधिकारी, कर्नल सिन्थियल कुमार एस. तथा डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल अमित यादव के मार्गदर्शन में शिविर का संचालन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके लिए समस्त अनो, सीटीओ, पी.आई. स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है। स्कूल के प्राचार्य कैलाश पवार ने सभी प्रतिभागी कैडेटस् को शुभकामनाएँ दी है। 20 मई / मित्तल