राज्य
20-May-2026


जयपुर (ईएमएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शनिवार 23 मई को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सांय 6 बजे कोटा से सर्किट हाउस, उदयपुर पहुंचेंगे। श्री बिरला 7:30 बजे फतह सागर स्थित होटल लेक एंड में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। श्री बिरला रविवार 24 मई को प्रात: उदयपुर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। अशोक शर्मा/ 4 बजे/ 20 मई 2026