- प्राकृतिक खेती को बताया किसानों की समृद्धि का रास्ता, साइकिल से दूध मंडली भी पहुंचे पंचमहल (ईएमएस)| राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजरात के मलाव गांव स्थित प्रगतिशील किसान नरेश पटेल के प्राकृतिक खेती आधारित मॉडल फार्म का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल ने स्वयं गाय दुही और हल चलाकर हल्दी की बुवाई भी की। विशेष बात यह रही कि राज्यपाल स्वयं साइकिल चलाकर मलाव दुग्ध सहकारी मंडली पहुंचे और वहां दूध भी जमा कराया। उन्होंने प्राकृतिक खेती फार्म का निरीक्षण करते हुए विभिन्न फसलों की गुणवत्ता को करीब से देखा और संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से बेहद कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है और यह फार्म उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश करोड़ों रुपये रासायनिक उर्वरकों जैसे जहरीले पदार्थों की खरीद पर विदेशों को देता है। यदि किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं तो देश का पैसा बाहर जाने से बचेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान भी समृद्ध होंगे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय दहिया, जिला विकास अधिकारी प्रणव विजयवर्गीय, जिला पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात, आत्मा डायरेक्टर, सरपंच तथा स्थानीय प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे। - 20 मई