राष्ट्रीय
20-May-2026


- किसानों को भारी नुकसान बेंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में आए भीषण तूफान और तेज बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। भद्रावती तालुक के कई गांवों में सुपारी के 11 लाख से अधिक पेड़ उखड़ गए, जिससे हजारों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। करीब 841 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें तबाह हो गईं। अधिकारियों के मुताबिक सुपारी के साथ नारियल, केला और आम के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग उठने लगी है। नंदिनी परसाई/20 मई 2026