क्षेत्रीय
21-May-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिका इटारसी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी श्री नीलेश शर्मा तथा संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं पीओ डूडा श्री देवेन्‍द्र प्रताप सिंह द्वारा अमृत 2.0 योजना अंतर्गत पेयजल आपूर्ति हेतु निर्माणाधीन संरचनाओं एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत संचालित कचरा पृथक्करण एवं प्रसंस्करण यूनिट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अमृत योजना के अंतर्गत इटारसी में निर्माणाधीन दो ओवरहेड टैंक (ओएचटी) — न्यास कॉलोनी एवं पीपल मोहल्ला — तथा लगभग 4 किलोमीटर लंबी वितरण लाइन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को वितरण लाइन का कार्य आगामी 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि वितरण लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद इटारसी नगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा तथा नागरिकों को जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत संचालित कचरा पृथक्करण एवं प्रसंस्करण यूनिट्स की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ईएमएस / 21/05/2026