हाथरस (ईएमएस)। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने और पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में हाथरस के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का नेतृत्व अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा ने किया, जबकि संचालन अशोक शर्मा एडवोकेट ने किया।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि लखनऊ में पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हुए। उन्होंने मांग की कि घायल अधिवक्ताओं का उपचार एम्स में कराया जाए तथा प्रत्येक घायल को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त चैंबरों का पुनर्निर्माण कराए जाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।ज्ञापन में प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई। उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को राज्यपाल तक भेजा जाएगा। इस दौरान कई अधिवक्ता मौजूद रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 21 मई 2026 --------------------------------