व्यापार
25-May-2026


मुंबई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह अहम रहने वाला है। केंद्र सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) के उपलक्ष्य में आगामी गुरुवार, 28 मई को गजेटेड हॉलिडे घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इस दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब इक्विटी, डेरिवेटिव्स और अन्य सभी सेगमेंट में निवेश करने वाले अपनी खरीद-बिक्री की रणनीति में बदलाव करेंगे। गौरतलब है कि मई का महीना पहले से ही निवेशकों के लिए छुट्टियों भरा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 मई के अवकाश से हुई थी। 28 मई की छुट्टी के बाद, 30 और 31 मई को वीकेंड होने के कारण निवेशकों को लंबा अवकाश मिलेगा। हालांकि, इस दौरान अमेरिका, यूरोप और एशियाई बाजारों में सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी, इसलिए वैश्विक घटनाक्रमों पर नज़र बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। सतीश मोरे/25मई ---