राज्य
-वनों को हरा-भरा बनाने तथा रोजगार के लिए केंद्र की नई नीति भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश में वन भूमि लीज नीति के तहत अब निजी कंपनियों को भी पौधरोपण और सस्टेनेबल हार्वेस्टिंग के लिए लीज पर दी जा सकेगी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सरकार का उद्देश्य बंजर और खाली पड़ी वन भूमि को हराभरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। नीति के अनुसार निजी कंपनियां पौधरोपण, बांस और औषधीय पौधों की खेती जैसे कार्य कर सकेंगी। इससे वन क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। नंदिनी परसाई/25 मई 2026