राज्य
25-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। देशभर के हस्तशिल्पी और कारीगरों को दिल्ली हॉट में स्थान दिया जाता रहा है। किफायत में स्थान देने का उद्देश्य न केवल स्थानीय कलाओं को साझा मंच देकर उनका प्रसार करना था, बल्कि उनको आर्थिक रूप से समृद्ध करना भी था। वर्ष 2024 व 2025 में 8X8 वर्ग फीट की व्यावसायिक दुकानों का किराया 60 हजार रुपये था। इस बार अप्रैल से जून तक के लिए हुई निविदा में यह राशि लगभग चार गुना तक बढ़ाकर 2.03 लाख कर दी गई है। जीएसटी जोड़कर यह राशि 2.40 लाख तक बनती है। इसके चलते कुल 38 व्यावसायिक दुकानों में से 16 यानी लगभग 42 प्रतिशत दुकानों को खरीदने में हस्तशिल्पियों ने रुचि ही नहीं दिखाई। जिन शिल्पियों और कारीगरों ने दुकानें खरीदी भी हैं, उनके लिए किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/ मई/2026