राज्य
25-May-2026
...


झाबुआ (ईएमएस)। झाबुआ में गंजे सिर में बाल उगाने के नाम पर युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। एक कथित ठग ने हेयर ट्रीटमेंट कैंप लगाकर दर्जनों लोगों को गंजे सिर पर नए बाल आने का दावा किया। इलाज और दवाइयों के नाम पर युवाओं से हजारों रुपये वसूले गए। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि कैंप संचालकों के पास इलाज से संबंधित कोई मान्य डिग्री या प्रमाण नहीं था। टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित 54 युवाओं के करीब 37 हजार रुपये वापस करवाए।मामले की जांच जारी है। गंजो को बुद्धिमान माना जाता है। ठग उनसे भी ज्यादा बुद्धिमान निकला। नंदिनी परसाई/ 23 मई 2026