क्षेत्रीय
25-May-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। जैन साध्वी की दुर्घटना में हुई मौत के विरोध में नगर की समस्त जैन समाज द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। तथा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। मौन जुलूस में जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पूज्य आर्यका श्रुति मति माता एवं पूज्य आर्यका उपसमिति मति माता का पद बिहार करते समय एक तेज रफ्तार से आती हुई कार द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई थी जिससे उनकी मौत हो गयी थी। इसी के विरोध में जैन समाज द्वारा आज प्रातः मौत जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया। इसी क्रम में नगर में भी समस्त जैन समाज द्वारा आचार्य श्री सुरत्न सागर गुरुदेव के आदेशानुसार अत्तावाला जैन मंदिर से मौन जुलुस निकाला गया। यह जुलूस सदर बाजार, बाग छिंगामल, विवेकानंद चौराहा, बस स्टैंड होते हुए श्री महावीर जिनालय पहुंचा। जुलूस में सेंकड़ों जैन समाज के सभी वर्ग महिलाओ पुरुष एवं बुजुर्ग और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जुलूस में जैन समाज के लोग पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं पीत वस्त्र पहन कर हाथों में श्रद्धांजलि नहीं, सुरक्षा का संकल्प दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो , तप और त्याग की परंपरा का हम सबका संकल्प आदि अनेकों नारे लिखे हुए तख्तीयां लेकर चल रहे थे। श्री महावीर जिनालय पहुँच कर जुलूस एक सभा माँ परिवर्तित हो गया। जहां पर समाज के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय को मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकारों से मांग की गई कि यह दुर्घटना नहीं है जानबूझकर कर की गई हत्या है अतः दोषियों पर ऐसी कठोर कार्यवाही हो की आगे आने वाले समय में भी कोई ऐसा दुस्साहस न करें। समाज द्वारा मांग की गई की अभी पिछले कुछ समय से ऐसी वीभत्स घटनायें अनेकों सामने आई हैं तथा जैन धर्म के साधु, साध्वी सदैव एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए सदैव पैदल ही बिहार करते हैं अतः केंद्र सरकार एवं देश की सभी राज्य सरकारें एक प्रोटोकॉल बनाकर उनके बिहार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी जैन समाज को आश्वासत किया कि उनका यह ज्ञापन तत्काल केंद्र और राज्य सरकार को भेज कर तुरंत कार्यवाही के लिए अनुरोध किया जायेगा। जुलूस में अजय जैन एडवोकेट, अरुण जैन पीली कोठी, राजेंद्र प्रसाद जैन, चंद्र प्रकाश जैन, ललितेश जैन, विनोद जैन मिलेनियम, देवेंद्र जैन रसूलपुर, सपा राष्ट्रीय सचिव सतेंद्र जैन सोली, मनोज जैन दद्दा, दीपक जैन अत्तार, मनोज जैन जेपी, महेंद्र जैन गुल्ली, अशोक जैन भदावर, अतुल जैन, राहुल जैन एम आर, प्रदीप जैन पी पी, मनीष जैन किड्स, सौरभ जैन किड्स, संजीव जैन संजू, मयंक जैन माइक्रो, डॉ धीरेन्द्र जैन, राजेश जैन, के साथ सेंकड़ों जैन समाज के लोग उपस्थित थे। - ईएमएस फिरोजाबाद