क्षेत्रीय
25-May-2026
...


​सीहोर (ईएमएस)। रीवा में कार चालक द्वारा कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से टक्कर मारकर दो जैन साध्वियों की हत्या करने के मामले में सीहोर के सकल जैन समाज ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस वीभत्स घटना के विरोध में आज समाज के लोगों ने हाथों और चेहरों पर काली पट्टी बांधकर एक विशाल मौन जुलूस निकाला। ​यह मौन जुलूस छावनी स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। यहाँ सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ​CCTV फुटेज से हुआ साजिश का खुलासा ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विगत दिनों रीवा में कार चालक राशिद द्वारा जानबूझकर और सोची-समझी साजिश के तहत दो जैन साध्वियों को टक्कर मारी गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से साफ जाहिर होता है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया कृत्य था। ​समाज की प्रमुख मांगें: ​कार चालक राशिद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे सख्त सजा दी जाए। ​देश-प्रदेश में पैदल विहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। ​इस मौन जुलूस में जैन समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक और महिलाएं शामिल हुईं। - राहुल मालवीय/सीहोर/ईएमएस/25/05/26