राजगढ़ (ईएमएस)l नवीन शेक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रारंभ में जिले में एफएलएन (फाउंडेशन ललिटरेसी एण्ड न्यूमेरेसी) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढपाले की उपस्थिति में सोमवार को कक्षा पहली व दूसरी में पढाने वाले जिले के 1514 शिक्षकों के लिए ऑनलाईन वी.सी. के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 40 मिनिट की गतिविधि का रखा गया। जिसमें सभी को गूगल फॉर्म पूर्ण कराया गया। इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अनिवार्यतः से सभी कक्षा पहली व दूसरी में पढाने वाले शिक्षकों को शामिल किया गया। साथ ही निपूण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। मिशन अंकुर मध्यप्रदेश सरकार का एफएलएन मिशन है, जो निपूर्ण भारत के दिशा - निर्देश अनुसार संचालित किया जा रहा है। एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु इस कार्यक्रम में सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। उक्त उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढपाले द्वारा जिले के समस्त 138 क्लस्टर अकादमिक समन्वयक, 6 विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, 20 ब्लाक अकादमिक, समन्वयक डाईट एवं जिला शिक्षा विभाग के एपीसी से ऑनलाईन संवाद किया गया। इस दौरान एफएलएन के मूलभूत शिक्षण संसाधनों विशेष रूप से शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग एवं कक्षा अवलोकन/मार्गदर्शन के दौरान उसके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। ओरिएंटेशन के द्वितीय चरण जिले के कक्षा पहली एवं दूसरी में अध्ययनरत 2258 शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ऑनलाईन संवाद स्थापित किया गया। अपने संबोंधन में उन्होने कहा कि शिक्षक संदर्शिका आधारित अध्यापन से एफएलएन एवं विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में गूणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित किया जाए। सत्र 2026-27 हेतु निर्देशित किया गया कि शत-प्रतिशत बच्चों को निपूर्ण करना है। जिसके लिए हमें सत्र की शुरूआत से ही रणनीति बनाकर कार्य करना है। शिक्षक के स्वयं की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसको कैसे मजबूत करना है। अगर हमने बच्चों को तैरना सिखा दिया तो निश्चित रूप से वो पार हो जाएगा। इस व्यापक सहभागिता एवं सक्रिय संवाद ने जिले में एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु साझा समझ को मजबूत किया है तथा आगामी शैक्षणिक सत्र में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देशित किया गया। - राजगढ़ / 25/5/2026