जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश में अल्ट्राटेक की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सिधी सीमेंट वर्क्स ने 35वें माइंस एनवायरमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमईएमसी) वीक 2025-26 में अलग-अलग कैटेगरी में 11 अवॉर्ड हासिल किए। खास तौर पर, हिनौती लाइमस्टोन माइन को ग्रुप ए (कैटेगरी III) में ‘ओवरऑल फर्स्ट प्राइज’ मिला। यह सम्मान इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के इवैल्यूएशनफ्रेमवर्कके तहत खनिज संरक्षण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण मॉनिटरिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया। अरगट लाइमस्टोन माइन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रोग्रेसिव माइन क्लोजर प्लान (पीएमसीपी) के तहत लगभग 2 हजार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में खनन शुरू होने से अब तक यहां कुल 19 हजार से ज़्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। सुनील साहू / मोनिका / 25 मई 2026/ 05.18