क्षेत्रीय
25-May-2026


धनबाद(ईएमएस)।युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट की ओर से गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को पंचेत दामोदर नदी की पूजा अर्चना की गई।दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक सह आरोग्य भारती के प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे।उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में दामोदर के उद्गम स्थल लोहरदगा जिला के चूल्हापानी से लेकर पंचेत तक 47 स्थलों सहित धनबाद के पांच स्थानों पर देवनद दामोदर महोत्सव मनाया गया।कहा कि प्रथम चरण में औद्योगिक प्रदूषण से दामोदर को मुक्त कराया गया।दूसरे चरण में घरेलू नल जल नगरीय प्रदूषण रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर जिला संयोजक अनिल कुमार शर्मा, पुजारी ललन चौबे, जयराम शाह, निशांत मिंज, सुमेर सिंह, रिंकू ओझा, सुजीत राम, रमेश बहादुर, गोपाल दे, रंजीत दे, सीमा सिंह, संध्या गोप, राजू पांडेय, सुदीप ओझा, प्रदीप ओझा, कांति देवी आदि थे। कर्मवीर सिंह/25मई/26