ग्राम आंवरी में निकाली गई कलश यात्रा, जनसंवाद एवं श्रमदान कार्यक्रम संपन्न नर्मदापुरम (ईएमएस)। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नर्मदापुरम द्वारा जिलेभर में कलश यात्रा, जनसंवाद एवं श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नर्मदापुरम विकासखंड के ग्राम आंवरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद राज्य कार्यालय के टास्क मैनेजर श्री दरियाब सिंह सूर्यवंशी एवं संभाग समन्वयक श्री कौशलेश प्रताप तिवारी के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ जनसंवाद आयोजित कर सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। इसके पश्चात ग्राम में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर परिषद से जुड़े कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 25 मई 2026