राज्य
25-May-2026


पटना, (ईएमएस)। पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा के निधन का समाचार सुनकर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की उपस्थिति में प्रदेश राजद कार्यालय पटना में उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया और एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, हरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, निर्भय अंबेडकर, युवा राजद के विमल कुमार राय, गणेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉक्टर मीसा भारती सहित राजद के अन्य नेताओं ने पूर्व सांसद राम प्रसाद कुशवाहा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की और कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है और समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का पहुंचा है। ये हमेशा कार्यकर्ताओं की तरह समर्पित भाव से कर्मठता और ईमानदारी के साथ मजबूती से काम किया। संतोष झा- २५ मई/२०२६/ईएमएस