राज्य
25-May-2026
...


ठेले, पान पार्लर, काउंटर, गन्ने की चरखी, गुमठी, टेबिल आदि जप्त किये जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देकर बैरागढ़ काली मंदिर क्षेत्र में सड़क के चैड़ीकरण कार्य में बाधक 03 दुकानें के अवैध छज्जे तोड़े भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ठेले, गन्ने की चरखी, गुमठी, काउंटर, सब्जी की दुकान, आईसक्रीम की गाड़ी, पान पार्लर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी, स्टूल, नाली पर अवैध रूप से रखी फर्शियां, अवैध रूप से बनें चबूतरे आदि को हटाया और ठेले, पान पार्लर, कैरेड, काउंटर, गुमठी, टेबिल आदि को जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए बैरागढ़ काली मंदिर क्षेत्र में ब्रिज के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक 03 दुकानों के अवैध छज्जे भी जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को कोलार ललिता नगर, डीमार्ट, कोलार रेस्ट हाउस, चूना भट्टी, भारत माता चौराहा, सूरज नगर, भदभदा सैर सपाटा, माता मंदिर, लिंक रोड नं0-1,2 एवं 3, 1250 हास्पिटल, न्यू मार्केट नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट नो-व्हीकल जोन, शाहपुरा, मनीषा मार्केट, भरत नगर, मिसरोद, लहारपुर, बावड़िया, अवधपुरी बीकानेर, अवधपुरी कंचन नगर, चेतक ब्रिज कस्तुरबा नगर, अशोका गार्डन, परिहार चौराहा, बरखेड़ी, लिली टाकीज से काली जी का मंदिर, घोड़ा नक्कास, भोपाल टाकीज, पुरानी सब्जी मण्डी, नूरमहल, हमीदिया रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं0-6, रेतघाट, रविन्द्र भवन, बैरागढ़ काली मंदिर ब्रिज, बैरागढ नई सब्जी मण्डी, चंचल चौराहा, लालघाटी नयापुरा, करोंद हाउसिंग बोर्ड, करोंद पीपल चौराहा आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए नूरमहल क्षेत्र में नाली पर अवैध रूप से बना चबूतरा, अशोका गार्डन क्षेत्र में नाली के ऊपर रखी फर्शियां, कस्तूरबा नगर में अवैध रूप से बना 01 छप्पर, सब्जी आदि की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान, गन्ने की चरखियां आदि को हटाया और 08 ठेले, 01 पान पार्लर, 02 काउंटर, 01 गन्ने की चरखी, 01 गुमठी, 01 फोल्डिंग टेबिल, 18 कैरेड आदि जप्त किये। इसके अतिरिक्त निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग देते हुए बैरागढ़ काली मंदिर क्षेत्र में ब्रिज के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक 03 दुकानों के अवैध छज्जे भी जेसीबी मशीन के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 25 मई, 2026