राज्य
25-May-2026


- वांटेड बदमाश को दबोचने पहुचीं थी पुलिस भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के ईरानी डेरे में बदमाश को दबोचने के लिये दबिश देने गई निशातपुरा थाना पुलिस टीम पर एक बार फिर हमला किये जाने की घटना सामने आई है। यहॉ डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुलिस पार्टी पर पथराव और गाली-गलौज करते हुए वहॉ से भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर फरार आरोपी को दबोच लिया था। गिरफ्त में आये बदमाश ने आरक्षक को दांत से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। भारी उपद्रव और तनाव के बीच पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 मई की रात को दबिश देने पहुचीं टीम पर किये गये हमले में कांस्टेबल राजेंद्र मीणा, हवलदार राजेंद्र राजपूत घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिये पीपुल्स अस्पताल पहुचांया गया है। जानकारी के अनुसार निशातपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली की दस हजार रुपए का ईनामी फरार बदमाश हबीब अली पिता अस्मत अली अमन कॉलोनी में मुजाहिद के घर ठहरा हुआ हैं। उसे दबोचने के लिये भारी बल ईरानी डेरा पहुंचा था। उसे हिरासत में लेने के बाद कई महिलाएं और पुरुष पुलिस टीम के सामने आ गए और हबीब अली को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बदमाश हबीब ने निशातपुरा थाने के आरक्षक राजेंद्र मीणा के हाथ पर दांत से काटकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर दोबारा पकड़ लिया था। स्थिति बिगड़ने पर जोन-3 के दूसरे थानों से भी भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ते हुए हालात को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने यास्मीन पति सफदर अली, नूरी पति अब्बास, कुबरा उर्फ मैथी पिता शौकत, मिंजो पिता शौकत अली, फिजा पति मुख्तार, नाजमा पति हबीब अली, अप्सरा पति साबिर भूरा, मरियम पिता जाकिर अली, नौबार उर्फ नौबहार पति रिजवान, मरियम पिता फजल हुसैन, जीवा उर्फ नूरी पति मुजाहिद, पाकी पति शाहवर, अली अजीज सैयद पिता अजीज, रिजवान हुसैन और सफदर के खिलाफ प्रकरण दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियो के खिलाफ के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़, पथराव करके सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही अन्य धाराओं में मामला कायम किया गया है। जिन महिलाओ के खिलाफ मामला कायम किया गया है, वही महिलाए इससे पहले भी हुए उपद्रव में शामिल रही है। उल्लेखनीय है कि अमन कॉलोनी में पिछले डेढ़ साल के भीतर में यह पांचवां हमला है जिसमें पुलिस को कार्रवाई करने से रोका गया। इससे पहले अमन कॉलोनी में बदमाशो को पकड़ने पहुचीं छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस पर भी हमला हो चुका है। जुनेद / 25 मई