क्षेत्रीय
27-May-2026
...


- सैकड़ों कोयला श्रमिकों ने ग्रहण की सदस्यता कोरबा (ईएमएस)। कोयलांचल क्षेत्र के श्रमिक आंदोलन और संगठन विस्तार एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ। 25 मई को शाम गेवरा स्थित माता कर्मा मंदिर भवन में कोयला मजदूर सभा द्वारा एक विशाल एवं भव्य श्रमिक सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में गेवरा, दीपका और सीईडब्लूएस क्षेत्र के सैकड़ों ऊर्जावान कोयला कामगारों ने एक साथ कोयला मजदूर सभा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया। जिनका परंपरागत स्वागत और साफी पहनाकर अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय एवं अध्यक्षता में बतौर संभागीय प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल का पुष्पमालाओं और बुके भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात, संगठन में शामिल होने वाले सैकड़ों नए सदस्य श्रमिकों का मंच पर अतिथियों द्वारा कोयला मजदूर सभा की पारंपरिक साफी एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया और उन्हें कोयला मजदूर सभा परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम में गेवरा, दीपका और सीईडब्लूएस गेवरा क्षेत्र के सभी शीर्ष पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संगठन की इस एकजुटता को बल देने के लिए कुसमुंडा क्षेत्र से वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशिष्ट आगमन हुआ, जिनमें अशोक साहू, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद यादव, एल पी सिंह, विकास पाठक, अनंत त्रिपाठी और नितिन प्रमुख रूप से शामिल रहे। सैकड़ों श्रमिकों के इस सामूहिक सदस्यता ग्रहण से पूरे गेवरा-दीपका और कुसमुंडा कोयलांचल क्षेत्र में भारी हर्षोल्लास और जश्न का माहौल व्याप्त है। स्थानीय मजदूर नेताओं का मानना है कि इस बड़े विस्तार के बाद क्षेत्र में मजदूरों की आवाज और अधिक बुलंद होगी। - 27 मई