क्षेत्रीय
27-May-2026
...


बिंजलवाड़ा (ईएमएस)। जिले के बिंजलवाड़ा भिकनगांव माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ किया गया था 2021 में इस परियोजना का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य होने के बाद इस परियोजना का भूमि अधिग्रहण, मुआवजा खेतों से बिजली की लाइन नहीं मिलने एवम निर्माणाधीन जीवीपीआर कंपनी ठेकेदार को समय पर फंडिंग नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं के कारण यह योजना अब तक पूर्ण नहीं हो सकी है बिंजलवाड़ा की 850 करोड़ की इस परियोजना से 129 गांव के किसानो की 50 हज़ार हेक्टर रकबा सिंचाई से सिंचित होकर लाभान्वित होना है एनव्हीडीए विभाग की जानकारी के अनुसार इस परियोजना का महज कुछ प्रतिशत कार्य शेष हे किन्तु खंडवा जिले के सीमावर्ती हाईवे इलाकों पर स्थित दौड़वा,सगड़ियाव, रोशिया,पछया गांव के किसान सहित भिकनंगाव के कई गांव के किसान अब भी इस परियोजना के पानी से वंचित बताया जा रहे हैं इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांव में अब तक पानी नहीं मिलने के कारण किसानों और किसान संघ ने कई बार धरना आंदोलन किए गए जिसके कारण कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल द्वारा इस परियोजनाओं को लेकर कई बार वह मैदान पर उतरकर इस परियोजना का निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों को निर्माण कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम देकर डेडलाइन दी गई थी किंतु इस परियोजना के कुछ गांवो के किसानों ने परियोजना में टेस्टिंग के दौरान कई जगह पाइप लाइनों के जगह जगह फूटने एवं कई डेडलाइन अल्टीमेटम के बाद भी अब तक कार्य पूर्ण नहीं होने का आरोप लगाया है उल्लेखनीय हे कि बीते 9 अप्रैल को भिकनगांव क्षेत्र के देवला,भगवानपुरा सहित अन्य स्थानों पर पाइपलाइन फूटने के बाद किसानों ने विरोध दर्ज कराया था जिले की बिंजलवाड़ा परियोजना के 23 मई 26 के तय समय पर पानी नहीं मिलने को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में भिकंनगाव में किसान धरने पर बैठ गए थे सुल्तानपुरा तालाब में पानी छोड़ने की बात पर सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।भाकिस के पदाधिकारी ने बताया पिछले दिनों भी एसडीएम कार्यालय में एनवीडीए, किसान संघ व जीवीपीआर कंपनी की बैठक हुई थी। जिसमें 23 मई तक तालाबों में पानी छोड़ने की बात कही थी। विभाग व कंपनी ने पीएस-4 से बीआर-1 में पानी छोड़ने के बाद बीआर-2, बीआर-3 और पीएस-5 से बीआर-14 में 23 मई तक पानी देने को कहा था। तय समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों की खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही थी। इससे किसानों में नाराजगी जाहिर की जिसके बाद धरना स्थल पर एसडीएम लोकेश छपरे, एसडीओपी राकेश आर्य सहित एनवीडीए के एसडीओ व जीवीपीआर कंपनी के अधिकारी पहुंचे थे।अधिकारियों ने किसान संघ सदस्यों से चर्चा की हे। एनवीडीए के अधिक्षण यंत्री धनराज आकरे ने बताया कि तालाब में भातलपुरा सहित चिन्हित गांवों के लिए पानी छोड़ने की बात पर सहमति बनी थी जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों ने बताया दिन में अधिक गर्मी होने से दिन में कार्य प्रभावित होने के कारण रात में वेल्डिंग कर पाइप जोड़ने का काम करने की समस्या के कारण समय लग रहा हे पंप हाउस चालू कर बीआर-14 से सुल्तानपुर तालाब में पानी पहुंचाया जाएगा। इससे भिकंनगाव भातलपुरा सहित कई शेष गांवों को भी पानी मिल सकेगा।