नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र को गोली मारने की वारदात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले में तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश और छात्र के साथ मौजूद लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल छात्र और उसके साथ मौजूद लड़की दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार शाम दोनों अमर कॉलोनी इलाके में एक चाट की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और विवाद के बाद छात्र पर गोली चला दी। - नई दिल्ली/ईएमएस/27/ मई/2026