क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। म.प्र. शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना के आतिथ्य में चेकमेट चैलेंज रैपिड शतरंज स्पर्धा का पुरस्कार वितरण एक भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इंटरनेशनल आर्बिटर सुनील सोनी को स्पर्धा में सहयोग के लिए विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। द डायसपार्क स्कूल की मेजबानी में आयोजित इस स्पर्धा के विजेता का खिताब अंडर 10 बालक वर्ग में वेद नायर एवं बालिका वर्ग में सौम्या माहेश्वरी तो अंडर 15 वर्ग में बालक वर्ग का ख़िताब कियान पोरवाल एवं बालिका वर्ग में अनुष्का वर्मा ने अपने नाम किया। संचालन रूपल मोदी ने किया तो वहीं शिशिर देशमुख ने आभार प्रकट किया। - 27 मई 2026