क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। विजय विहार फेज-2 में चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक आग लगने के बाद 23 लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान दो लोगों को चोट लगीं। दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग और धुएं से घिरे बदहवास लोगों को सीढ़ी और रस्सी का सहारा देकर बालकनी से एक-एक को रेस्क्यू किया। इस काम में स्थानीय लोगों ने भी दमकम कर्मचारियों को बखूबी साथ दिया। चूंकि, इमारत में 15-16 परिवार रह रहे हैं और भवन का पिछला दरवाजा बंद था, इसलिए रेस्क्यू में कठिनाई आईं। 23 में से एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। आग में छह दोपहिया वाहन और लगभग डेढ़ दर्जन बिजली के मीटर के अलावा घरेलू सामान जलकर राख हाे गया। - नई दिल्ली/ईएमएस/27/ मई/2026