क्षेत्रीय
27-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश में महिलाओं के लिए विशेष इंडस्ट्रियल जोन और वुमेन ग्रोथ हब स्थापित करने की मांग महिला उद्यमियों ने उठाई है। महिला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की फाउंडर श्रेष्ठा गोयल और उनकी टीम ने उद्योग और व्यवसाय के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस हेतु इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी को इसके लिए ज्ञापन सौंपा। महिलाओं के लिए रेडी-टू-यूज औद्योगिक शेड, प्रशिक्षण सुविधाएं, व्यवसायिक मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का सुझाव देने के साथ अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। - 27 मई 2026