क्षेत्रीय
27-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासन द्वारा अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु अशोकनगर जिले को 196 तीर्थ यात्रियों का वर्थ कोटा निर्धारित किया गया हैं। निर्धारित कोटा से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय कलेक्ट्रेट में आवेदनों की सूची का रेण्डमाईजेशन बुधवार को किया गया। अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन 5 जून को रवाना होगी तथा 10 जून को वापिस आयेगी। रेण्डमाईजेशन के दौरान संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी राहुल वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे। ईएमएस / दिनांक 27/5/026