राष्ट्रीय
27-May-2026


अमरावती(ईएमएस)। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी ने बड़ा फैसला लिया है। टीडीपी ने पार्टी के अंदर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर दिया है। इसके तहत आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी और एनडीए अलायंस की पार्टी टीडीपी ने कहा कि भले ही महिला आरक्षण बिल देश में लागू नहीं हो पाया। पार्टी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को राज्य में लागू कर दिया है। टीडीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने महिला आरक्षम पर कहा कि विपक्षी दलों ने संसद सत्रों के दौरान महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था। इसके कारण महिलाओं की महत्वाकांक्षी मांग पूरी नहीं हो पाई। हालांकि बावजूद इसके तेलुगु देशम पार्टी ने विधेयक के बावजूद महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। विनोद उपाध्याय / 27 मई, 2026