राष्ट्रीय
27-May-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। उनके समर्थकों ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। सिद्धारमैया समर्थकों ने कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है । कर्नाटक प्रदेश कुरुबा संघ ने इस आंदोलन की अगुवाई करते हुए सीएम को पद से हटाने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध जताया है। जानकारी के मुताबिक, समर्थकों ने कल (गुरुवार) कलबुर्गी में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई है।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हैं और सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में समर्थकों का सड़कों पर उतरना पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव को भी दिखाता है। सुबोध/२७ -०५-२०२६