गुवाहाटी,(ईएमएस)। असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को होगा। मुख्यमंत्री सरमा ने खुद इसकी जानकारी दी है। यह विस्तार तब हो रहा है जब हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। सीएम सरमा के सफल नेतृत्व में लड़े गए इन चुनावों में भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए गठबंधन ने लगातार तीसरी बार राज्य की कमान संभाली है। चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने 12 मई, 2024 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने पहली बार 2021 में असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। राजनीतिक सफर की बात करें तो, सरमा 23 अगस्त, 2015 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। अब उनके दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार होगा। आशीष दुबे / 31 मई 2026