राज्य
02-Jun-2026
...


कोरबा (ईएमएस) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा गेवरा खदान परियोजना से 6 हजार लीटर डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य कथित आरोपी सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं की उक्त कथित आरोपियों को जांजगीर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस मामले में पहले ही 12 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की हैं। कथित आरोपियों के विरुद्ध एक प्रकरण में धारा 111 एवं 303 बीएनएस तथा दूसरे प्रकरण में धारा 329(2), 303(2), 338, 336(3), 340 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 02 जून / मित्तल