राज्य
02-Jun-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश पटेल के निधन पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत योगेश पटेल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रसेवा और जनसेवा के कार्यों में निरंतर कर्तव्यनिष्ठ रहकर आम जनता के हृदय में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने परम कृपालु परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत योगेशभाई की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार और उनके समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगेश पटेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है| विश्वकर्मा ने कहा - भाजपा के वरिष्ठ नेता और मांजलपुर से विधायक योगेश पटेलमोस के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। जनसेवा और संगठन में दशकों तक उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। परम दयालु ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार और कार्यकर्ताओं को इस दुःख को सहने की शक्ति दें। सतीश/02 जून