ज़रा हटके
- पहली बार कवर्ड कब्रिस्तान त्रिशूर (ईएमएस)। केरल के त्रिशूर जिले में जमीन की कमी से निपटने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। यहां सेंट अल्फोंसा चर्च ने दो मंजिला कवर्ड कब्रिस्तान का निर्माण कराया है, जो राज्य में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट माना जा रहा है। एक एकड़ से कम क्षेत्र में बने इस आधुनिक कब्रिस्तान में कुल 388 कब्र कक्ष बनाए गए हैं। भवन पूरी तरह छत से ढका हुआ है, जिससे बारिश और खराब मौसम में भी अंतिम संस्कार की रस्में आसानी से संपन्न हो सकेंगी। चर्च प्रबंधन का कहना है कि बढ़ती आबादी और सीमित भूमि को देखते हुए यह मॉडल भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। नंदिनी परसाई/ 3 जून 2026