क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


गुस्साये युवक ने दोनो बहनो पर चाकू से किया हमला भोपाल(ईएमएस)। छोला थाना इलाके में ब्रेकअप से गुस्साये प्रेमी द्वारा प्रेमिका और उसकी बहन पर चाकू से हमला किये जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है की आरोपी युवक को संदेह था की प्रेमिका को उसकी बहन ने भड़काया जिसके कारण उसका ब्रेकअप हो गया। इसी रंजिश के चलते युवक ने बीते दिन दोनो बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना इलाके में ही रहने वाली 23 वर्षीय युवती की मोहल्ले में ही रहने वाले अक्षय चंदेल नामक युवक से दोस्ती थी, बाद में उनके बीच प्रेम-प्रसंग भी हो गया। थोड़े समय बाद युवती को अक्षय की हरकतें देख लगा की उससे नजदीकियां रखना ठीक नहीं है। और उसकी हरकतों के कारण युवती ने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी। युवती के इस बर्ताव के कारण उन दोनो के बीच विवाद भी हुआ। इसके बाद जब भी मौका मिलता तब आरोपी उसे परेशान करता रहता था। बाद में आरोपी को लगा की उसकी प्रेमिका की बहन ने उसके खिलाफ उसे भड़काया और इसी कारण उसका ब्रेकअप हो गया। अपने शक के कारण वह दोनों बहनों से रंजिश रखने लगा था। बीती शाम करीब साढ़े बजे दोनों बहने घर के बाहर खड़ी थीं उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और दोनो को देख उन्हें गालियां देते हुए अपशब्द कहने लगा। जब युवती ने उसका विरोध करते हुए शिकायत करने की धमकी दी तब आरोपी ने अपनी जेब में रखा चाकू निकालकर दोनों बहनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए वहॉ से फरार हो गया। बाद में दोनो बहनो को इलाज के लिये अस्पताल पहुचांया गया, बाद में घटना की शिकायत पुलिस से की गई। आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। जुनेद / 3 जून