रनिंग ट्रेनों से गांजा तस्कर, मोबाइल चोर, किडनेपर और वाहन चोरो को पकड़ा - 14 नाबालिग किशोर-किशोरियों को सकुशल किया दस्तायब भोपाल(ईएमएस)। जीआरपी इकाई भोपाल के इलाके में टीमो ने मई 2026 में उल्लेखनीय कार्यवाही करत हुए कई मामलो के आरोपियों सहित आदतन अपराधियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से 70 लाख 34 हजार रूपये का माल जप्त किया है। इसके साथ ही 125 मोबाईल जप्त करने में भी सफलता पाई है। - लाखो का माल बरामद विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार जीआरपी इकाई भोपाल के क्षेत्रांतर्गत लगातार ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिये आला अफसरो द्वारा जीआरपी इकाई भोपाल के सभी थाना प्रभारियों को रेलवे क्षेत्र में वारदातो को अंजाम देने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। इन निर्देशो पर कार्यवाही करते हुए जीआरपी इकाई के थानों में बीते माह मई-2026 में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। मोबाईल चोरी के मामलो को श्रेणी-क्षेत्रवार चिन्हित कर थानों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। लगातार की गई मानीटरिंग के बाद टीमो ने मई-2026 में लगभग 125 मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता पाई गई। - - 14 नाबालिग किशोर-किशोरियों को सकुशल किया दस्तायब अधिकारियो द्वारा हर महीने जीआरपी थानों में अपराध की द़ष्टि से 10 सर्वाधिक प्रभावित ट्रेनों की मानीटरिंग कर चैकिंग कराये जाने के निर्देश दिये थे। इसी कड़ी में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान टीमो को 14 नाबालिग बालक-बालिकाओ को सकुशल दस्तायब करने मे सफलता मिली । - मई-2026 की यह रही सराहनीय कार्यवाही जीआरपी भोपाल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ढाई लाख कीमत का 14.630 किलोग्राम जप्त किया। उधर ट्रेनो व रेलवे स्टेशन पर जैवरात चोरी करने बाले आरोपी को जीआरपी ग्वालियर (एनजी) ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लाख से अधिक का माल जप्त किया। वहीं जीआरपी इटारसी ने वाहन चोर गिरोह को दबोचते हुए तीन आरोपियो से 13 लाख 40 हजार कीमत की 16 बाइके बरामद की। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के दौरान जीआरपी इटारसी ने नौ माह से गुम किशोरी को दस्तयाब कर सकुशल परिजनो तक पहुचांया। वहीं जीआरपी भोपाल द्वारा रेलवे स्टेशन से 2 साल के किशोर को किडनेप करने वाले बालक आरोपी को केवल 8 घंटे मे ही गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल दस्तायब किया गया। उधर जीआरपी ग्वालियर (बीजी) ने ट्रेन में मोबाईल चोरी करने वाले बदमाशो को दबोचते हुए पौने तीन लाख से अधिक का माल जप्त किया है। जुनेद / 3 जून