क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनी नगर थाना अतंर्गत शाहीनाका में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| संजीवनीनगर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहीनाका निवासी 35 वर्षीय नरेश उर्फ राजेंद्र पटेल गत रात लगभग 12 बजे घर के आंगन में सो रहा था रात के समय कमरे के अंदर जाकर बल्ली में चुनरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे उसका बड़ा भाई मुकेश कुमार उठा तो उसका भाई फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 03 जून 2026/ 05.45