क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्योपुर ब्लॉक की नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली के सहयोग से ग्राम कंवरसली में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कंवरसली गांव स्थित प्राचीन जल स्रोत तालाब के पूजन से हुई। महिलाओं और ग्रामीणों ने कलश लेकर गांव में मंगलगीतों के साथ यात्रा निकाली। जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली द्वारा जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी श्री हरिओम महाराज, नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति अध्यक्ष श्री दिनेश मीणा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कंवरसली अध्यक्ष श्री रामरूप मीणा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।