फतेहपुर (ईएमएस)। टैक्स बार एसोसिएशन, फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह चौहान ने की। बैठक में संगठन की भावी गतिविधियों एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मनीष कुमार दुबे को वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए उपयुक्त तिथि एवं समय निर्धारित किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों में जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह भदौरिया, मनोज कुमार सिंह, रामनरेश साहू, रवि प्रकाश त्रिवेदी एवं उमेश कुमार मौर्या सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। शीबू खान / ईएमएस 03 जून, 2026