जबलपुर (ईएमएस)। समर वेकेशन चालीहा एवं साहिब श्री गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी भवन, मदन महल, जबलपुर में प्रतिदिन प्रातःकाल विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 25 अप्रैल से 7 जून तक प्रतिदिन सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक मुंबई (उल्हासनगर) से पधारे अमृतवेला ट्रस्ट के प्रमुख सेवादार भाई गुरप्रीत सिंह रिंकू वीर जी द्वारा गुरबाणी कीर्तन, श्री जपजी साहिब का पाठ, कथा-विचार एवं गुरु इतिहास की अमृतमयी व्याख्या की जा रही है। धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के इस आयोजन में शहर के अनेक श्रद्धालु एवं सेवादार नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से सरदार मंजीत सिंह, दिनेश ढाल, रवि कोटवानी, कमल बुधरानी, डॉ. जसप्रीत सिंह, कोमल दवानी, जिया खिलवानी, पायल जगवानी, अमनदीप सिंह छाबड़ा, गोपी नागदेव एवं मोहित रिजवानी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति एवं सेवा दे रहे हैं। सुनील साहू / मोनिका / 03 जून 2026/ 05.00